भारत – चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट पुल टूटा, ब्रिटिशकाल से बना था पुल, व्यापार पर पड़ेगा असर

0
428

पिथौरागढ़ की धारचूला तहसील में चीन सीमा को जोड़ने वाला अहम तवाघाट मोटरपुल टूट गया है। बताया जा रहा है कि मालपा से आगे सड़क काटने के लिए पुल से जेसीबी मशीन को लेकर ट्राला गुजर रहा था, उसी वक्त पुल भरभरा कर गिर गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हादसे में ट्राला चालक नवीन सिंह (32 वर्ष) हिमाचल, पोकलैंड ऑपरेटर सुरेंद्र कुमार (40 वर्ष) पंजाब घायल हो गए है। नवीन सिंह को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
इसी पुल के जरिए सुरक्षा बल चीन सीमा तक पहुंचते थे। यही नही पुल टूटने से बॉर्डर के दर्जनों गांव भी शेष दुनिया से कट गए हैं। मानसरोवर यात्री भी इसी पुल से पवित्र कैलाश के दर्शनों के लिए जाते हैं। ये पुल बीआरओ के अधीन है। पुल के टूटने से तय है कि कई तरह की दिक्कतें अब सीमा पर तैनात जवानों के साथ स्थानीय लोगों को भी उठानी पड़ेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here