ऊधमसिंह नगर में बीते सप्ताह संपन्न हुई 9वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग की लंबी कूद और गोला फेंक प्रतियोगिता में जाखणीधार ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल गडोलिया में अध्ययनरत विवेक चंद कुमाईं ने स्वर्णिम सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। ग्राम पंचायत स्वाड़ी गांव निवासी सुमेर चंद कुमाईं के पुत्र विवेक ने ब्लॉक और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जबकि गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता है। उनकी सफलता पर परिजनों सहित गांव के लोगों और स्कूल के शिक्षकों ने खुशी जताई है। उनके मार्गदर्शक शिक्षक जगवीर सिंह खरोला ने कहा कि विवेक पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी दक्ष है। अब वह नेशनल गेम्स की तैयारियों में जुट गया है।
- Advertisement -
Latest article
डिफेंस प्रोडक्शन हब बनेगा उत्तराखंड – सीएम धामी
राज्य को ड्रोन एवं रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में अग्रणी बनाने को लेकर सरकार गंभीर
मुख्यमंत्री ने ड्रोन तकनीक को आपदा राहत कार्यों के लिए...
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आगामी जनगणना में होगी जातिगत गणना
नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब आगामी जनगणना में जातिगत...
महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही बालिका निकेतन की बेटियां – रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री ने बालिका निकेतन और नारी निकेतन में नाम निर्मित हॉल का लोकार्पण किया
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियां सम्मानित
देहरादून।...
एकता कपूर की नई फिल्म ‘वीवन’ का रोमांचक टीजर रिलीज, तमन्ना भाटिया निभा रही...
प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एकता कपूर की अपकमिंग फिल्म 'वीवन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का टीज़र रिलीज हो चुका है। यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं...
अक्षय तृतीया पर विधि-विधान के साथ खुले यमुनोत्री धाम के कपाट, श्रद्धालुओं की उमड़ी...
देहरादून। चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही बुधवार को यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए...