उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत आज टिहरी पहुंचे, टिहरी में पहली बार पहुंचने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं मे उत्साह देखने को मिला। टिहरी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ डाइजर से हनुमान चौक नई टिहरी तक सड़क पर खचाखच दिखी। इस अवसर पर अध्यक्ष के साथ घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी, राज्य मंत्री अतर सिंह तोमर, भाजपा के टिहरी जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।टिहरी पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा, कि सभी कार्यकर्ताओं ने मुझ पर भरोसा किया है, जिसके कारण प्रदेश नेतृत्व ने मुझे जिम्मेदारी दी है। मैं कोशिश करूंगा, जो प्यार कार्यकर्ताओं ने मुझे दिया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। प्रदेश भ्रमण का आज मेरा दसवां दिन है। जिस तरह से कार्यकर्ताओं मैं जोश और उत्साह दिखा। उससे लगता है, कि 80 साल के बुजुर्ग में भी करंट आ जाए, साथ ही कहा कि अभी मेरे दो काम प्रमुख है। पहला काम कार्यकर्ताओं में जोश भरना और तरोताजा बना कर चुनाव के लिए तैयार करना। दूसरा उद्देश्य 2022 में 57 सीट को क्रॉस करना है। अगर मैंने 57 सीट क्रॉस नहीं किए तो मेरा प्रदेश अध्यक्ष बनने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पायेगा।उसके लिए मैंने अप्रैल माह से कार्यक्रम निर्धारित किया है, मंडल स्तर पर जा कर वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ हर बूथ पर 30 कार्यकर्ता के घर में जाकर चाय पियूँगा।चाय पीने का उद्देश्य यह है, कि कार्यकर्ता की भावनाओं को जानना। कार्यकर्ताओं को किस स्तर पर व क्या दिक्कत आ रही है। उस हिसाब से उन्हें जिम्मेदारी देंगे। कार्यकर्ता के जो काम होंगे उन कामों को हम शासन के साथ बैठ कर निपटाने का प्रयास करेंगे। जिससे कार्यकर्ता में एक नया जोश भरा रहे
- Advertisement -
Latest article
डिफेंस प्रोडक्शन हब बनेगा उत्तराखंड – सीएम धामी
राज्य को ड्रोन एवं रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में अग्रणी बनाने को लेकर सरकार गंभीर
मुख्यमंत्री ने ड्रोन तकनीक को आपदा राहत कार्यों के लिए...
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आगामी जनगणना में होगी जातिगत गणना
नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब आगामी जनगणना में जातिगत...
महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही बालिका निकेतन की बेटियां – रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री ने बालिका निकेतन और नारी निकेतन में नाम निर्मित हॉल का लोकार्पण किया
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियां सम्मानित
देहरादून।...
एकता कपूर की नई फिल्म ‘वीवन’ का रोमांचक टीजर रिलीज, तमन्ना भाटिया निभा रही...
प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एकता कपूर की अपकमिंग फिल्म 'वीवन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का टीज़र रिलीज हो चुका है। यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं...
अक्षय तृतीया पर विधि-विधान के साथ खुले यमुनोत्री धाम के कपाट, श्रद्धालुओं की उमड़ी...
देहरादून। चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही बुधवार को यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए...