टिहरी जिले के प्रखर वरिष्ट पत्रकार और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धूम सिंह जखेड़ी का शुक्रवार रात हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में आकस्मिक निधन हो गया। यह हंसमुख व सुलझे व्यक्ति थे और हमेशा सकारात्मक सोच रखने वाले जखेड़ी अपने पीछे तीन बच्चे और पत्नी का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वह पिछले तीन दिन से स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर नई टिहरी प्रेस क्लब में शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि धूम सिंह एक प्रखर पत्रकार होने के साथ – साथ जनहित के मुद्दों पर सजग रहने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने पंचायत की राजनीति में भी क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया। उनके निधन से पत्रकार समाज में जो रिक्त स्थान हुआ है उसकी भरपाई नहीं हो सकती। उनके निधन पर शोक जताने वालों में पूर्व कैबीनेट मंत्री दिनेश धनै, भिलंगना के पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला , बार संघ अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, सचिव राजपाल मिंया, पूर्व अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, जोत सिंह बगियाल, राजेश ड्यूंढ़ी, विक्रम बिष्ट, प्रदीप डबराल, प्रेस क्लब अध्यक्ष गंगा थपलियाल, महामंत्री अनुराग उनियाल, मुनेंद्र नेगी, ओम रमोला,अरविंद नौटियाल, मधुसूदन बहुगुणा, धनपाल गुनसोला, विजय दास, विजय गुसांई, विजयपाल राणा, आदि मौजूद रहे।
- Advertisement -
Latest article
ग्रामीण क्षेत्र में 7000 आंगनबाड़ी और सहायिकाओं की नियुक्ति होगी जल्द- रेखा आर्या
सहसपुर ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का लोकार्पण किया
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को ग्राम पंचायत कंडोली...
बाणगंगा तट पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चलाया स्वच्छता अभियान, जनता को दिया...
बच्चों से बुज़ुर्गों तक सभी ने निभाई जिम्मेदारी, स्वच्छता अभियान बना जनांदोलन
हरिद्वार। सांसद एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर पंचलेश्वर...
आईपीएल 2025– राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 50वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। यह मैच जयपुर के...
कल खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर...
रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को विधि-विधान से खोले जाएंगे। इस अवसर पर देश-विदेश से भारी संख्या...
कहीं आप भी तो नहीं करते खाना खाने के बाद यह गलतियां, अगर हां,...
भोजन का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। पौष्टिक आहार का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। यह शरीर को काम...