टिहरी हैदराबाद में चल रहे क्षमता विकास प्रशिक्षण में प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रतिभाग कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण के दौरान टिहरी की जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण को जिला पंचायत अध्यक्ष संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। लगातार दूसरी बार टिहरी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज सोना सजवाण का पंचायतों के विकास में अहम योगदान रहा है। 2013 में जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थी। हॉल ही में उन्होंने दुबारा से जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद रिकार्ड लगातार दूसरी बार टिहरी की जिला पंचायत अध्यक्ष बनी हैं। यही नहीं दो निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बनने वाले टिहरी से पहली हैं। इन दिनों जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का हैदराबाद में क्षमता विकास प्रशिक्षण चल रहा है। बुधवार को सोना सजवाण को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्षों का अध्यक्ष चुना गया। उनके मनोनयन का प्रस्ताव देहरादून की जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने रखा, जिसका सभी अध्यक्षों ने समर्थन किया।
- Advertisement -
Latest article
डिफेंस प्रोडक्शन हब बनेगा उत्तराखंड – सीएम धामी
राज्य को ड्रोन एवं रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में अग्रणी बनाने को लेकर सरकार गंभीर
मुख्यमंत्री ने ड्रोन तकनीक को आपदा राहत कार्यों के लिए...
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आगामी जनगणना में होगी जातिगत गणना
नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब आगामी जनगणना में जातिगत...
महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही बालिका निकेतन की बेटियां – रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री ने बालिका निकेतन और नारी निकेतन में नाम निर्मित हॉल का लोकार्पण किया
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियां सम्मानित
देहरादून।...
एकता कपूर की नई फिल्म ‘वीवन’ का रोमांचक टीजर रिलीज, तमन्ना भाटिया निभा रही...
प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एकता कपूर की अपकमिंग फिल्म 'वीवन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का टीज़र रिलीज हो चुका है। यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं...
अक्षय तृतीया पर विधि-विधान के साथ खुले यमुनोत्री धाम के कपाट, श्रद्धालुओं की उमड़ी...
देहरादून। चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही बुधवार को यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए...