69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में टिहरी-ऋषिकेश की बेटी सृष्टि लखेड़ा की निर्देशित फिल्म ‘एक था गांव’ को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म के पुरस्कार के लिए चुना गया है। हम सब उत्तराखंड वासियों के लिए ये गौरव की बात है। सृष्टि लखेड़ा की यह फिल्म गढ़वाली व हिंदी भाषा में बनी है। मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के सेमला गांव कीर्तिनगर निवासी सृष्टि लखेड़ा के पिता डा. केएन लखेड़ा की ऋषिकेश के जानेमाने बाल रोग विशेषज्ञ हैं। 35 वर्षीय सृष्टि लाखेड़ा की प्राथमिक शिक्षा ऋषिकेश के ओंकारानंद स्कूल से हुई है। सृष्टि ने मिरांडा हाउस नई दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक तथा एवरग्रीन यूनिवर्सिटी ओलंपिया वॉशिंगटन स्टेट से मास्टर की डिग्री हासिल की। एक वर्ष पूर्व उनका विवाह अमिथ सुरेंद्रन से हुआ है। अमिथ सुरेंद्रन प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर हैं, जो कई चर्चित वेब सीरीज के लिए कम कर चुके हैं। सृष्टि लखेड़ा की मां कुमुद लाखेड़ा ग्रहणी हैं, सृष्टि के बड़े भाई सिद्धार्थ लाखेड़ा दिल्ली में अपना व्यवसाय करते हैं। 69वें नेशनल अवार्ड की जूरी ने गुरुवार सायं पुरस्कारों का ऐलान किया। इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ को दिया गया है। जबकि सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म का पुरस्कार सृष्टि लखेड़ा की निर्देशित ‘एक था गांव’ को दिया गया है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि ‘आरआरआर’ को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला है। बेस्ट एक्ट्रेस के लिए एक नहीं बल्कि दो-दो अदाकारा आलिया भट्ट और कृति सेनन ने अवार्ड जीता। वहीं ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर बने हैं। 69वें नेशनल अवॉर्ड में आर माधवन की ‘रॉकेट्री’, संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, विक्की कौशल की ‘सरदार उधम’ और एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ ने ढेर सारे अवार्ड झटके।
- Advertisement -
Latest article
ग्रामीण क्षेत्र में 7000 आंगनबाड़ी और सहायिकाओं की नियुक्ति होगी जल्द- रेखा आर्या
सहसपुर ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का लोकार्पण किया
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को ग्राम पंचायत कंडोली...
बाणगंगा तट पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चलाया स्वच्छता अभियान, जनता को दिया...
बच्चों से बुज़ुर्गों तक सभी ने निभाई जिम्मेदारी, स्वच्छता अभियान बना जनांदोलन
हरिद्वार। सांसद एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर पंचलेश्वर...
आईपीएल 2025– राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 50वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। यह मैच जयपुर के...
कल खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर...
रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को विधि-विधान से खोले जाएंगे। इस अवसर पर देश-विदेश से भारी संख्या...
कहीं आप भी तो नहीं करते खाना खाने के बाद यह गलतियां, अगर हां,...
भोजन का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। पौष्टिक आहार का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। यह शरीर को काम...