टिहरी उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में नई टिहरी विद्या मंदिर के छात्र गौरव सकलानी ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर जनपद सहित माता-पिता का नाम रोशन किया है। गौरव ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। गौरव के पिता कीर्ति दत्त सकलानी स्वजल में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। माता रीना देवी गृहणी हैं। गौरव दो भाई-बहिन हैं। बहिन गौरव से बड़ी हैं। गौरव ने इस सफलता के पीछे उनके गुरूजनों व माता-पिता का हाथ है। साथियों के सहयोग भी उनके साथ रहा। सफलता के नियमित व कड़ी पढ़ाई के साथ ही सोशल मीडीया से दूरी बनाये रखी। सोशल मीडीया का यदि उपयोग किया भी तो अपनी पढ़ाई को मजबूत करने में उपयोग किया। सोशल मीडीया को उन्होंने पठन-पाठन में बाधक तो बताया, लेकिन कहा की दृढ़ इच्छा शक्ति से इसे अपने हित में भी प्रयोग किया जा सकता है। इंजीनिरिंग में जाने की गौरव ने इच्छा जताते हुये कहा कि आईआईटीयन बनना चाहते हैं। इंजीनियरिंग की मदद से देश सेवा करना चाहते हैं। इस मौके पर माता-पिता ने कि गौरव लगातार तीन-चार घंटे दिन में अपनी पढ़ाई करता था। नियमित व संयमित पढ़ाई ने सफलता पाने में साथ दिया। प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने कहा कि विद्यालय में प्रतिमाह टेस्ट से आंकलन के बाद पढ़ाई में छात्रों के अनुसार पढ़ाई करवाई जाती है। प्रीबोर्ड के बाद बोर्ड परीक्षा के छात्रों से कठिन विषयों व पाठों का रिवीजन करवाकर तैयारी करवाई जाती है। पहली बार उनके विद्यालय का कोई छात्र प्रदेश में सर्वोच्च रैंक पर आया है। यह विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है बोर्ड परीक्षा में हर साल हमारे विद्यालय के छात्र छात्राएं मेरिट में स्थान लाते हैं लेकिन गौरव सकलानी ने पूरी लगन और मेहनत के साथ यह मुकाम हासिल किया
- Advertisement -
Latest article
डिफेंस प्रोडक्शन हब बनेगा उत्तराखंड – सीएम धामी
राज्य को ड्रोन एवं रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में अग्रणी बनाने को लेकर सरकार गंभीर
मुख्यमंत्री ने ड्रोन तकनीक को आपदा राहत कार्यों के लिए...
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आगामी जनगणना में होगी जातिगत गणना
नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब आगामी जनगणना में जातिगत...
महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही बालिका निकेतन की बेटियां – रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री ने बालिका निकेतन और नारी निकेतन में नाम निर्मित हॉल का लोकार्पण किया
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियां सम्मानित
देहरादून।...
एकता कपूर की नई फिल्म ‘वीवन’ का रोमांचक टीजर रिलीज, तमन्ना भाटिया निभा रही...
प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एकता कपूर की अपकमिंग फिल्म 'वीवन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का टीज़र रिलीज हो चुका है। यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं...
अक्षय तृतीया पर विधि-विधान के साथ खुले यमुनोत्री धाम के कपाट, श्रद्धालुओं की उमड़ी...
देहरादून। चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही बुधवार को यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए...