नाइजीरिया से भारत लाया जा रहा है जबर सिंह का शव,

0
542

उत्तराखंड सरकार के हवाले से खबर आ रही है कि नाइजीरिया से जबर सिंह के शव को भारत लाया जा रहा है और मुर्तजा मोहम्मद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लागोस नाइजीरिया से इथियोपिया एयरलाइंस के कार्गो प्लेन से जबर सिंह का शव भारत भेजा जा रहा है

शव भारत आने के बाद पिता भाग सिंह का परिवार जबर सिंह के शव का अंतिम दर्शन कर सकेंगे और पिता भाग सिंह हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार अपने जबर सिंह का अंतिम संस्कार करेंगे

भाग सिंह विकलांगता के कारण साफ नहीं बोल पाते हैं लेकिन बेटे का अंतिम दर्शन करने के लिए उनके मन वह चेहरे पर भाव साफ दिखाई दे रहा है

जबर सिंह के चचेरे भाई गब्बर सिंह ने बताया कि वह शव लेने के लिए देहरादून से एंबुलेंस लेकर दिल्ली जा गए हैं और सम्भवता 2 सितंबर की शाम तक जबर सिंह का शव दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच जाएगा जिसके बाद जबर सिंह का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा

टिहरी गढ़वाल के रमोल सारी गांव के रहने वाले जबर सिंह की 23 अगस्त को नाइजीरिया में मौत हो गई थी इसके बाद से ही जबर सिंह का परिवार व सामाजिक कार्यकर्ताओ ने जबर सिंह का शव भारत लाने के लिए राज्य व केंद्र सरकार से मांग की जिस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबर सिंह के शव को भारत लाने के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा

ओर मुख्यमंत्री के पत्र पर विदेश मंत्रालय ने पहल करते हुए आखिर राज्य की मेहनत सफ़ल हुई और आज जबर सिंह का शव भारत लाया जा रहा है,

इस मुहिम में विदेशी धरती पर सामाजिक कार्यकर्ता रोशन रतूडी ने कंपनी के अधिकारियों से बात की ओर जबर सिंह को पूरा न्याय दिलाने की बात बताई ,इससे पहले रोशन रतूडी ने विदेश में फंसे कई लोगों की मदद करते हुए उन्हें अपने वतन पहुंचया है और कई शवो को भारत भिजवाकर उनके परिजनों तक मिलवाकर हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया है

इस मुहिम के लिए ताजा खबर उत्तराखंड न्यूज़ पोर्टल रोशन रतूडी को धन्यवाद देता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here