एक ऐसा गाव जहाँ कई सालों से लड़किया करती है कृष्णलीला का मंचन

0
327

टिहरी जिले के प्रताप नगर विधानसभा के अंतर्गत टिहरी जिले के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कंडियाल गांव में आजकल कृष्ण लीला की धूम मची हुई है

कंडियाल गाव में कल से कृष्णलीला का मंचन किया जा रहा है जिसको देखने के लिए बाहर से कई गांव के लोग देखने पहुंच रहे हैं ओर कृष्णलीला के मंचन का आनन्द ले रहे है

आपको बता दें कि टिहरी जिले के प्रताप नगर विधानसभा के अंतर्गत कंडियाल गांव ऐसा एकमात्र गांव है जहां पर कृष्ण लीला का मंचन किया जाता है जिस तरह से रामलीला का मंचन किया जाता है ठीक उसी तरह यहां पर कृष्ण लीला का मंचन किया जाता है

सबसे खास बात इस कृष्ण लीला के मंचन में यह है कि इस कृष्ण लीला का मंचन में अधिकतर महिलाएं और लड़कियां कृष्ण लीला का मंचन करती हैं

वही कंडियाल गांव के ग्रामीणों ने बताया कि कंडियाल गांव में कृष्ण लीला का मंचन सन 1984 से की जा रही है बीच में किन्हीं कारणवश यहां 1 साल बंद रही उसके बाद यह लगातार यहां पर कृष्ण लीला का मंचन महिलाएं व लड़कियों के द्वारा किया जाता है जो देखने में आकर्षक लगती है

कंडियाल गांव में महिलाएं वह लड़कियों के द्वारा कृष्ण लीला का मंचन करने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता भान सिंह रावत ने बताया कि सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा चरितार्थ दिखाई देता है कि यहां पर महिलाएं और लड़कियों के द्वारा सुंदर तरीके से ​कृष्ण लीला का मंचन करती हैं जिन को देखने के लिए प्रताप नगर के कई गांव के ग्रामीण देखने के लिए पहुंचते हैं

आज कृष्ण लीला के दूसरे दिन कृष्ण का जन्म का मंचन किया गया जिसे देखकर लोग भावुक हो गए

लड़कियों ने गांव में कृष्णा लीला का मंचन करके यह साबित कर दिया कि वह किसी से भी पीछे नहीं है वह भी ऐसा कर सकती हैं जैसे लड़के भी कर सकते हैं कई जगह रामलीला का मंचन किया जा रहा है उसी आधार पर इस गांव में कई वर्षों से कृष्ण लीला का मंचन लड़कियों के द्वारा किया जाता है

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here