टिहरी के भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने जिला अस्पताल बौराड़ी में जाकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किया

0
369

टिहरी के भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती मरीजों को फल बांटे। उन्होंने मरीजों का हालचाल जानकर उन्हें बेहतर इलाज देने के लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए। इसके बाद विधायक उपाध्याय ने अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा। उन्होंने सीएमएस डा. अमित राय से अस्पताल में पीपीपी मोड़ पर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी जानकारी ली। कहा कि जल्द ही अस्पताल प्रबंधन के साथ एक बैठक सुनिश्चित की जाए। ताकि जनता की शिकायतों का दूर किया जा सके। विधायक ने कहा कि सरकार ने बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए अस्पताल को पीपीपी मोड़ पर दिया है। ऐसे में एमओयू के तहत काम होना जरूरी है।

भारतीय जनता पार्टी नई टिहरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल बौराड़ी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मरीजों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर के आसपास सफाई अभियान चला कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। कहा कि भाजपा का लक्ष्य है सभी का साथ और सभी का विश्वास। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना चलाई है।

इस अवसर पर जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, जिला महामंत्री गोविंद रावत, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, अनीता कंडियाल, जिला मीडिया प्रभारी डा. प्रमोद उनियाल, दिवान सिंह नेगी, सतीश चमोली, नीरज खत्री, अबरार अहमद, असगर अली, विजय शाह, विद्या नेगी, सुषमा उनियाल, मंजू चंद, उर्मिला राणा, मीना सेमवाल, डा. उर्वशी सेमवाल, डा. वैभव मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here