विधायक विनोद कंडारी ने टॉपर बच्चों को करवाया भारत भ्रमण, बच्चे भावुक हो कर बोले : हमारा विधायक हमारा अभिवावक

0
152

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर 74 छात्र – छात्राओं को विधायक भारत दर्शन यात्रा करवाई है। जिसको लेकर यात्रा के समापन पर बच्चों ने भावुक होकर विधायक को अभिभावक का दर्जा दिया है। विधायक की ओर से आयोजित की गई यह यात्रा 5 दिनों तक चली, जिसमें छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड सचिवालय, विधानसभा और मुख्यमंत्री धामी से मिलने का मौका मिला। वहीं यात्रा के दौरान छात्र – छात्राओं को उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में जाने का मौका भी मिला, जिसके चलते अयोध्या राम मंदिर दर्शन के साथ – साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की गई।

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के हाई स्कूल में टॉप करने वाले 74 छात्रों का दल भारत भ्रमण कर वापस ऋषिकेश लौटा है। इस दौरान बातचीत करते हुए छात्रों ने अपने अनुभव को शेयर किया। छात्रों ने भ्रमण के दौरान सबसे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। जहां मुख्यमंत्री ने छात्रों को भारत भ्रमण कराने का कार्यक्रम बनाने वाले विधायक विनोद कंडारी की इस पहल पर पीठ थपथपाई थी। वही छात्र अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलकर वापस लौटे हैं। कई दर्शनीय स्थलों को देखने के बाद छात्रों ने विधायक विनोद कंडारी का आभार व्यक्त किया। वही विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि वह हर साल हाई स्कूल में टॉप करने वाले छात्रों को इसी प्रकार भारत भ्रमण कराएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here