महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की बड़ी बहन पार्वती देवी का हुआ निधन

0
470

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की बड़ी बहन पार्वती देवी  का निधन हो गया हैp। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। पार्वती देवी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। पिछले एक माह पूर्व पार्वती देवी घर मे घूमते समय गिरकर चोट लग गई थी उसके बाद से स्वास्थ्य लगातार खराब रहा। पारुली देवी का देहांत कल शुक्रवार को  पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में  इलाज के दौरान हुआ।  परुली दी करीब 50 वर्षों से धारचूला में रहकर बुनकर का कार्य करती हैं और कपड़ों की दुकान चलाती हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की 8 बहनें और 3 भाई हैं। परुली दी चौथे नंबर की बहन हैं। पिछले माह भैयादूज के दिन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उनका हालचाल जानने भी आए थे। परुली दी का अंतिम संस्कार आज शानिवार को धारचूला में किया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here