2023 तक बनेगी उत्तराखंड और देश की सबसे लंबी डबल लेन सिलक्यारा और जंगल चट्टी के बीच की सुरंग

0
617

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा और जंगल चट्टी के बीच उत्तराखंड की सबसे लंबी डबल लेन सड़क सुरंग का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। 4.5 किमी लंबी इस अत्याधुनिक सुरंग के निर्माण से गंगोत्री और यमुनोत्री के बीच की दूरी 31.5 किमी कम हो जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के जनरल मैनेजर कर्नल दीपक पाटिल कहते हैं कि न्यू आस्टियन टनलिंग मेथड (एनएटीएम) से बनाई जा रही यह डबल लेन सुरंग देश की पहली अत्याधुनिक सुरंग होगी। इसका निर्माण जुलाई 2023 तक पूरा हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here