ब्रैकिंग:-डबल मर्डर से देहरादून में सनसनी,पुलिस जांच में जुटी

0
328

देहरादून के प्रेमनगर के धौलास इलाके में एक घर में महिला और नौकर के शव मिलने से सनसनी फैल गई हैं। महिला का नाम उन्नति बताया जा रहा है। मृतक महिला की उम्र करीब 55 साल ओर मृतक नौकर श्याम की उम्र 50 वर्ष है। दोनों के शव लहूलुहान अवस्था में मिले हैं। दोनों की हत्या की गयी है। मृतका उन्नति शर्मा के पति का नाम संदीप बताया जा रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची ।मौके पर एफ एस एल की टीम भी है। बताया जा रहा है कि उन्नति के पति पिछले 40 साल विदेश में रहे हैं। संदीप हालिया दिनों में वापस लौटे हैं।

एसएसपी और एसपी सिटी भी मौके पर हैं। घटना प्रेमनगर थानाक्षेत्र की है। मौके पर पुलिस की तफतीश जारी है। हत्या की वारदात को किसने और क्यों अन्जाम दिया। इसकी पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here