अमेरिका की वाइड ईगल प्रजाति का बाज घायल,

0
322

बाजपुर के बन्नाखेड़ा मार्ग पर घायल अवस्था मे पड़े बाज को पशु पक्षी प्रेमी माईकल मसीह ने अपने सहयोगी महेश कुमार के साथ पशु चिकित्सालय पहुचाया ओर चिकित्सक से उपचार कर उसकी जान बचाई। बता दें कि बाजपुर के बन्नाखेड़ा निवासी माईकल मसीह अपने सहयोगी महेश कुमार के साथ रामनगर की ओर जा रहे थे कि बन्नाखेड़ा मार्ग पर एक बाज घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। घायल अवस्था में पड़े बाज को माइकल मसीह बन्नाखेड़ा के पशु चिकित्सालय में लेकर पहुचे। जहा चिकित्सक डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने घायल बाज का उपचार कर पशु पक्षी प्रेमी माइकल मसीह को सौंप दिया। इस दौरान माईकल मसीह ने बताया कि घायल बाज सड़क किनारे चोट के कारण तड़प रहा था जिसके चलते उसका उपचार कराया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि घायल बाज के स्वस्थ होने के बाद उसे वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। वही पशु चिकित्सक डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि घायल बाज अमेरिका की वाइड ईगल प्रजाति का है। उन्होंने बताया कि बाज के पंख में चोट लगने की वजह से वह घायल हुआ था जिसका उपचार कर पशु पक्षी प्रेमी माइकल मसीह को सौंप दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here