टिहरी जिले से 5 सीट भाजपा,व 1 सीट कॉंग्रेस ने जीती

0
390

जिले में पांच सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर पिछले विधानसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराया। वहीं कांग्रेस पिछले चुनाव में किसी भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई थी लेकिन इस बार एक सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रही।

नरेंद्रनगर सीट पर भाजपा के सुबोध उनियाल ने कांग्रेस के ओमगोपाल रावत को 1798 वोट से हराया। सुबोध उनियाल को 27430 वोट मिले जबकि कांग्रेस के आेमगोपाल को 25632 वोट मिले। यूकेडी के सरदार सिंह पुंडीर 2187 वोट लाकर तीसरे नंबर पर रहे

टिहरी विधानसभा सीट पर भाजपा के किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंड जनएकता पार्टी के दिनेश धनै को 951 वोट से हराकर दर्ज दर्ज की। किशोर उपाध्याय को 19802 वोट मिले जबकि दिनेश धनै को 18851 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी धन सिंह रहे जिन्हें 6385 वोट मिले।

धनोल्टी विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रीतम पंवार ने कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट को 4684 वोट से हराकर दर्ज दर्ज की। प्रीतम पंवार को 22827 वोट मिले जबकि कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट को 18143 वोट मिले। भाजपा के बागी महावीर रांगड़ 12644 वोट लाकर तीसरे नंबर पर रहे।

घनसाली सीट पर भाजपा के शक्तिलाल शाह ने कांग्रेस के धनीलाल शाह को 10286 वोट से हराया। शक्तिलाल शाह को 20755 वोट मिले जबकि धनीलाल शाह को 10469 वोट मिले। कांग्रेस के बागी भीमलाल आर्य 9103 वोट लाकर तीसरे नंबर पर रहे।

देवप्रयाग सीट पर भाजपा के विनोद कंडारी ने यूकेडी के दिवाकर भट्ट को 2122 वोट से हराया। विनोद कंडारी को 16575 वोट मिले जबकि यूकेडी के दिवाकर भट्ट को 14453 वोट मिले। कांग्रेस के मंत्री प्रसाद नैथानी 13212 वोट लाकर तीसरे नंबर पर रहे।

प्रतापनगर सीट पर कांग्रेस के विक्रम सिंह नेगी ने भाजपा के विजय सिंह पंवार को 2341 वोट से हराकर दर्ज दर्ज की। विक्रम सिंह नेगी को 19131 वोट मिले जबकि भाजपा के विजय सिंह पंवार को 16790 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी पंकज व्यास 4842 वोट लाकर तीसरे नंबर पर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here