टिहरी में शिक्षिका की मौत के मामले में प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार

0
452

नई टिहरी राजकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जे ब्लॉक की प्रभारी प्रधानाध्यापिका विमला गुसाई की एक महीने पहले 1 अक्टूबर को अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। मृतक प्रभारी प्रधानाध्यापिका के कमरे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने जखणीधार ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल कैथोली में कार्यरत प्रधानाध्यापिका अर्चना उनियाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतका प्रभारी प्रधानाध्यापिका के पति डाक्टर सुमन गुसाईं ने प्रधानाध्यापिका उनियाल के खिलाफ उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था।

नई टिहरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आज प्रधानाध्यापिका अर्चना उनियाल को उनके बौराड़ी स्थित घर से गिरफ्तार करके सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर प्रधानाध्यापिका को 14 दिन की न्यायिक हिरासत मैं जेल भेज दिया गया है,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here