भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में,

0
290

नई टिहरी में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन का समापन हो गया। सम्मेलन में देश के विभिन्न जगहों से पहुंचे वैदिक विद्वानों ने चारों वेदों की की उपयोगिता को बताते हुए कहा कि वैदिक ज्ञान ने ही भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित किया। मानव जीवन में वैदिक ज्ञान अपनाने से ही पुरानत धर्म व संस्कृति का संरक्षण किया जा सकता है। विद्वानों ने कहा कि वैदिक ज्ञान को अपनाने से हम अपनी सनातन धर्म व संस्कृति की वास्तविकता को जान सकेंगे। सम्मेलन के अंतिम दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी यहां पहुंचे।

वैदिक विद्वानों ने इस तीन दिवसीय सम्मेलन में टिहरीवासियों के चारों वैद, ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद व अथर्ववेद के सार को बताते हुए कहा कि इनके बिना जीवन का महत्व नहीं है। मनुष्य में ज्ञान की लौ कैसे जगाएं इसके लिए वैदक ज्ञान को समझना जरूरी होगा। अंतिम दिन भी विभिन्न जगहों से आए विद्वानों ने चारों वैदों पर अपना व्याख्यान दिया। विद्वानों ने कहा कि वैद धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं और जिसने इस ज्ञान को प्राप्त कर लिया उनका जीवन धन्य हो जाता है क्योंकि वैद सबसे प्राचीन ग्रंथों में एक है। अंतिम दिन सम्मेलन में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नई टिहरी में इतना भव्य सम्मेलन आयोजन किया जाना टिहरीवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कहा कि वैदों के ज्ञान से अपने बच्चों को भी परिचित करना चाहिए जिससे वे संस्कारवान बन सके। वेदों को ज्ञान से ही भारत की सनातन संस्कृति परिचित कराती है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कह टिहरी में  वैदिक सम्मेलन के समापन में पहुंचकर कहा कि  क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन आयोजन कर्ता को बधाई देता हूं वैसे भी देवभूमि के अंदर अनेकों ग्रंथ रचे गए है उनका स्मरण इस क्षेत्र में बना रहे इस उद्देश्य से कार्यक्रम की रचना बने रहे मैं कह सकता हूं कि एक कालखंड था जब देवभूमि के अंदर एक हर व्यक्ति संस्कृत बोली में और वेदों के ग्रंथ सुनता था लेकिन धीरे-धीरे लोगों ने इस परंपरा को छोड़ा है,मैं आयोजन समिति को बधाई देता हूं कि उनके द्वारा देवभूमि अस्तित्व को संरक्षण का कार्य किया जा रहा है यह प्रयास गतिशील और  भव्य हो और भविष्य में इसमें जिस भी प्रकार के आवश्यकताएं हो शासन से मदद करने का पूरा प्रयास करेंगे

अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लोकसभा की तैयारी को लेकर कहा कि तैयारी अच्छी पर चल रही है और इसकी बैठक आज टिहरी में भी लो गई है और हम अपने बूथों को मजबूत कर रहे है और हमारा कार्यकर्ता उत्साह में रहता है और भी हम इस बार उत्तराखंड में हैट्रिक बनाएंगे और पांचो सीटों पर विजई होंगेदायित्व बंटवारे को लेकर कहा कि बहुत जल्दी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी को दायित्व दिए जाएंगे

इस मौके पर सम्मेलन की अध्यक्षा सुषमा उनियाल, सचिव डा. यूएस नेगी, डा. सुशील कुमार कोटनाला, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, खेम सिंह चौहान,डा. प्रमोद उनियाल, राजेंद्र प्रसाद चमोली, सभासद विजय कठैत, रविंद्र सेमवाल, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत, जयेंद्र पंवार,  त्रिलोक चंद  रमौला जगजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here