उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने वानिकी विश्वविद्यालय में शिरकत करते हुऐ दीक्षांत समारोह का दीप जलाकर उद्घाटन किया,

0
458

नई टिहरी। वीरचंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के द्वितीय दीक्षांत समारोह में वर्ष 2019 से 23 तक 370 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। इनमें से 6 उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल देकर सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में डिग्री पाकर छात्र-छात्राएं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कृषि, उद्यान और वानिकी की क्षेत्र में शोध व अनुसंधान का कार्य कर किसानों की आय दोगुना करने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
वीरवार को औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के रानीचौरी परिसर में कुलाधिपति/राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने दीक्षांत समारोह का दीप जलाकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड तीन क्षेत्रों में देश-दुनिया का नेतृत्व कर सकता है। पर्यटन, हार्टिंकल्चर और वेलनेस के क्षेत्र में यहां के युवा स्वरोजगार कर प्रदेश की आर्थिकी को आगे बढ़ा सकते हैं। कहा कि उत्तराखंड के शहद, बद्री गाय के घी, जैविक उत्पादों, श्री अन्न की दुनियाभर में डिमांड है। कहा कि छात्र-छात्राएं केवल डिग्री लेने तक सीमित न रहें, बल्कि इस क्षेत्र में नई-नई प्रजातियों को इजाद करें। जिससे किसानों की आर्थिकी बढ़े। कहा कि जीवन का आधार ही कृषि है। विवि इसी क्षेत्र में शोध कार्य को प्राथमिकता दे। प्राकृतिक और जैविक खेती के लिए केंद्र और राज्य सरकार बढ़ावा दे रही है। राज्यपाल ने कहा कि सपनों की कोई सीमा नहीं रखें, उन्हें देखें और पूरा करने के लिए संघर्ष करें। निश्चित ही उन्हें सफलता मिलेगी। कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि देश का पहला सीडीएस जनरल, वर्तमान सीडीएस उत्तराखंड से है। यहीं से एनएसए अजीत डोभाल हैं। यह वीर और देवभूमि है। इसलिए इसे ड्रग्स फ्री बनाने के लिए कार्य करें। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। वहीं कार्बन उत्सर्जन को न्यून किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण की कठिन चुनौती को भी उत्तराखंड कृत संकल्पित है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विवि के अवस्थापना विकास सहित अन्य कार्यों को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कुलपति प्रो. परविंदर कौशल ने विवि की प्रगति बताई। विवि में 23 योजनाएं संचालित कर रहे हैं। पलायन आयोग के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय, प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी, तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह, ओपन विवि के कुलपति ओपी नेगी, संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. दिनेश शास्त्री, विवि के कुलसचिव प्रो. एसपी सती, डॉ. प्रेमचंद शर्मा, विजय जड़धारी, प्रो. हरीश पुरोहित, सीडीओ मनीष कुमार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, गौरव गुसाईं, मानवेंद्र बिष्ट, सुधीर बहुगुणा मौजूद रहे।

इन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के 50 बेड के बालक छात्रावास, प्रशासनिक भवन, रानीचौरी परिसर के टाईप-4 भवनों और कुलपति आवास और भवनों लोकार्पण किया। उन्होंने परिसर में शौर्य दीवार का भी अनावरण कर छात्र-छात्राओं और कार्मिकों से सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों का सम्मान करने और उनके समस्याएं हल करने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here