13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल और एलजी बदले गए.

0
240

दिल्ली देश के 13 प्रांतों के राज्यपालों और उपराज्यपालों के बदले गये है. आज इसकी घोषणा की गई. कई बड़े राज्यों में शामिल महाराष्ट्र, बिहार, असम, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के राज्यपाल बदले गए हैं. कुछ राज्यपालों की नई नियुक्ति की गई है.

राजस्थान में विपक्ष के नेता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया. भाजपा के लक्ष्मण आचार्य, शिव प्रताप शुक्ला, सी पी राधाकृष्णन को क्रमशः सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया.उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया.

राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए राज्यपाल और उपराज्यपालों की लिस्ट इस प्रकार है-

1. लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश

2. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, सिक्किम

3. सीपी राधाकृष्णनन, राज्यपाल, झारखंड

4. शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश

5. गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, असम

6. रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, राज्यपाल, आंध्र प्रदेश

7. बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़

8. अनुसुईया उइके, राज्यपाल, मणिपुर

9. एल. गणेशन, राज्यपाल, नगालैंड

10. फागू चौहान, राज्यपाल, मेघालय

11. राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, बिहार

12. रमेश बैस, राज्यपाल, महाराष्ट्र

13. ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा, उपराज्यपाल, लद्दाख

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here